नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 16.05.2026

 

मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा

सभी से मतदान करने का आग्रह, मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक

नगर परिषद परवाणू, नगर परिषद नालागढ़, नगर पंचायत अर्की तथा नगर पंचायत कण्डाघाट में मतगणना 17 मई को मतदान के उपरांत

 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि 17 मई, 2026 को नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के लिए 38 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन के वार्ड नम्बर-2 में नया बस अड्डा के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता का कार्यालय तथा वार्ड नम्बर-8 में सनातन धर्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंज बाज़ार, सोलन, हि.प्र. को महिला मतदान केन्द्र बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए 14 मतदान केन्द्र पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत नगर परिषद परवाणू के सभी 09 वार्डों के लिए 09 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 07 वार्डों के लिए 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के 07 वार्डों के लिए 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सब सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में समुचित प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू, नगर परिषद नालागढ़, नगर पंचायत कण्डाघाट तथा नगर पंचायत अर्की में मतदान एवं मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इन सभी स्थानों पर आवश्यक पूर्वाभ्यास के उपरांत पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30