नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 07-05-2026 को पुलिस लाइन, सोलन के सभागार (कॉन्फ्रेंस हॉल) में प्रति माह आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एवं पुलिस जवानों के वेलफेयर संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला सोलन के समस्त पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2026 में जिला में घटित/दर्ज आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर अंतिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को विशेष रूप से संगीन अपराधों, मादक पदार्थों तथा साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने तथा इन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों, युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के संबंध में भी चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निभाने के निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता एवं लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार, उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू श्री अनिल कुमार शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट श्री नवीन झाल्टा, उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) सोलन श्री अशोक चौहान सहित समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन सोलन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930