नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 29/26 DATED 28.04.2026 U/S 21 ND&PS Act PS KANDAGHAT

दिनांक 27/28-04-2026 की रात्रि को पुलिस थाना कंडाघाट की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 18.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ निशु, पुत्र श्री राजेंद्र ठाकुर, निवासी गाँव सिरीनगर, डाकघर एवं तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को दिनांक 28-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर 05 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ, बैंक खातों की ट्रांजैक्शन डिटेल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह पाया गया कि आरोपी ने उक्त चिट्टा/हेरोइन ₹32,000/- में खरीदा था तथा भुगतान मोबाइल स्कैनर (QR कोड) के माध्यम से किया गया था। उक्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी बंटी, पुत्र श्री अरुण कुमार, निवासी बैंक कॉलोनी, सत्संग घर के निकट, गाँव फामड़ा, डाकघर नूरवाल रोड, जिला लुधियाना (पंजाब), उम्र 26 वर्ष की पहचान की गई। जिसे पुलिस थाना कंडाघाट की पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 06-05-2026 को बैकवर्ड लिंकेज (backward linkage) के आधार पर पंजाब राज्य के राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल दिनांक 07-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्वेषण के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी नरेश कुमार उर्फ निशु एक सक्रिय चिट्टा तस्कर है, जो लंबे समय से कंडाघाट एवं वाकनाघाट क्षेत्र में युवाओं/छात्रों को चिट्टा/हेरोइन की आपूर्ति कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चिट्टा तस्करी के 04 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 20.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी, इसके अतिरिक्त इसके विरुद्ध एक मामला मारपीट से संबंधित भी दर्ज है। इसके अतिरिक्त, आरोपी को दिनांक 07-12-2025 को धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के अंतर्गत 03 माह की निवारक हिरासत में भी रखा गया था। उक्त अवधि पूर्ण करने के पश्चात आरोपी जिला जेल सोलन से रिहा हुआ, परंतु रिहाई के बाद पुनः नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया। दुसरे आरोपी बंटी के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930