नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 485 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 485 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 45/2026 DT. 05.05.2026 U/S 18,29 ND&PS Act PS ARKI DISTT. SOLAN HP.

दिनांक 04/05-05-2026 की रात्रि को जिला सोलन के उपमंडल पुलिस दाड़लाघाट की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम द्वारा एक गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच आरंभ की। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच हेतु रोका गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 485 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र श्री यशपाल, निवासी गाँव सोहरी, डाकघर सिकरोहा, तहसील सदर बिलासपुर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), आयु 31 वर्ष तथा गौरव पुत्र श्री जितेंद्र, निवासी गुगामाड़ी मंदिर, कालका, तहसील कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा), आयु 29 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 05/05/2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि यह ज्ञात किया जा सके कि उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जाँच जारी है I

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930