नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ   – भारतीय नेशनल न्यूज

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 05.05.2026

 

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने जनगणना-2027 के लिए ज़िला सोलन में नियुक्त 38 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी फील्ड ट्रेनर इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह समझें ताकि जनगणना करने में कोई कठिनाई न आए।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया कि वह जनगणना अधिकारी को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य को स्टीक रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है। इसमें व्यक्ति वेब पोर्टल www.census.gov.in@se के माध्यम से अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के मास्टर ट्रेनर डॉ. नरेश तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की रूपा कैथ द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं नोडल अधिकारी जनगणना राहुल जैन, ज़िला मुख्यालय सोलन से जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग और प्रियंका भारद्वाज उपस्थित रहे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30