नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में नशे पर पुलिस की कार्रवाई: 4 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में नशे पर पुलिस की कार्रवाई: 4 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 77/2026 DT 01.05.2026 U/S 21,29 ND&PS Act PS DHARAMPUR DISTT SOLAN HP.

दिनांक 01-05-2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गाँव बठोल में एक घर में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र श्री सोहन लाल, निवासी गाँव बठोल, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.) तथा राहुल पुत्र स्वर्गीय श्री डैविड, निवासी गाँव बठोल, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। तत्पश्चात BNSS के प्रावधानों के अंतर्गत धारा 35(3) के तहत उन्हें पाबंद किया गया। जाँच के दौरान आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध चिट्टा/हेरोइन का एक मामला पूर्व में भी दर्ज है, जिसमें उसके कब्जे से 14.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच जारी है। मामले में आगे की जाँच जारी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31