नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में चरस तस्करी का भंडाफोड़: 249 ग्राम बरामद, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में चरस तस्करी का भंडाफोड़: 249 ग्राम बरामद, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 38/2026 DT 19.04.2026 U/S 20,29 ND&PS Act PS Arki, DISTT SOLAN HP.

दिनांक 19-04-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अर्की व कुनिहार निवासी 02 युवकों (आयु 31 वर्ष एवं 32 वर्ष), जो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, के कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 20-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया था तथा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही थी तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी था I

 

अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ, उनकी CDR तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ चरस उक्त आरोपियों द्वारा जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदी गई थी। आरोपियों से पूछताछ उनके CDR व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी निवासी गाँव डींग, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष, को backward linkage के आधार पर दिनांक 22-04-2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 23-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30