नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक अधोसंरचना विकास को दे रही प्राथमिकता – डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक अधोसंरचना विकास को दे रही प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 13.04.2026

 

प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक अधोसंरचना विकास को दे रही प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि लोगों को बेहतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत झाझा में कशौला खड्ड से चौहड़ा तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन के उपरांत एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि कशौला खड्ड से चौहड़ा गांव तक लगभग 06 किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर 5.90 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल की दूरी 14 किलामीटर कम होगी। उन्होंने कहा कि अश्वनी खड्ड पर 14 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। डी.डी.एल. फैक्टरी से कशोला खड्ड तक सड़क के सुधारीकरण पर 3.40 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं हैं और सोलन विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत कशौला खड्ड से चौहड़ा गांव तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण एवं उन्नयीकरण के कार्य से न केवल स्थानीय ग्राम पंचायत झाझा और सैंज के लोगों को बल्कि चायल के आस-पास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच एक आत्मनिर्भर एवं सशक्त हिमाचल की है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य की वृद्धि से जहां पशुपालक एवं ग्रामीण महिलाएं विशेष रूप से लाभान्वित हो रही हैं वहीं प्राकृतिक खेती उत्पादों को भी बेहतर मूल्य के दायरे में लाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार एवं अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्यरत है। रोबोटिक सर्जरी सहित अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणालियों की स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, शिव कुमार, सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. संजय शांडिल, कांग्रेस के अमित ठाकुर, मनीष ठाकुर, विजय ठाकुर, रामस्वरूप ठाकुर, सक्षम, ग्राम पंचायत सैंज के पूर्व प्रधान देवेंदर ठाकुर, ग्राम पंचायत झाझा के पूर्व प्रधान सुरेंदर ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट ओम प्रकाश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अन्य गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31