नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में कर रही समान अवसर प्रदान – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में कर रही समान अवसर प्रदान – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 10.03.2026

 

प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में कर रही समान अवसर प्रदान – संजय अवस्थी

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान कर रही है। संजय अवस्थी आज नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 07 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में महिला उप निरीक्षकों के लिए विशेष भर्ती की घोषणा की है। प्रदेश में लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश में विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपए से बढ़ाकर 02 लाख रुपए किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर, 2025 तक 61 परिवारों को लगभग 01 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की गई है। अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 02 लाख रुपए किया गया है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हम सभी का दायित्व है और इसके लिए यह आवश्यक है कि मानसिकता में सकारात्मक बदलाव किया जाए।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत अमरूद का पौधा रोपित किया व ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन पदम देव ने मुख्यातिथि सहित सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया।

कांग्रेस पार्टी के अनुज गुप्ता, देवकली गौतम, सीमा शर्मा, राजेन्द्र रावत, जय प्रकाश, उपमण्डलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930