नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Himachal Pradesh Police की त्वरित कार्रवाई: जटोली कोठों रोड चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

Himachal Pradesh Police की त्वरित कार्रवाई: जटोली कोठों रोड चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 65/2026 DT. 04.03.26 U/S 303(2), 3(5) BNS P.S. SADAR SOLAN

आज दिनांक 04-03-2026 को शामती निवासी श्री विजेन्द्र सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने जटोली कोठों रोड के सामने प्लॉट कटिंग का कार्य लगा रखा है, जहाँ कटिंग के लिए मशीन स्थापित की गई थी। दिनांक 03-03-2026 को सायंकाल जब वह कार्य स्थल पर पहुंचे तो पाया कि कटिंग मशीन का ब्रेकर (सील सहित), जिसे मशीन से निकालकर नीचे रखा गया था, चोरी हो चुका था। इसके अतिरिक्त, मौके पर रखी लोहे की पानी की लगभग सात पाइपों के टुकड़े भी गायब पाए गए। इसके अतिरिक्त घटनास्थल के समीप रहने वाली एक महिला ने भी बताया कि उसके घर से सरियों के दो बंडल चोरी हुए हैं। जब इन्होने अपने साथियों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमे तीन व्यक्ति सरिया ले जाते हुए दिखाई दिए। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत करके जांच प्रारंभ की गई । *अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया । तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी, मुश्ताक मुहम्मद उर्फ सोनू खान पुत्र श्री रशीद मोहम्मद, निवासी गांव चमरोग, डाकघर ओच्छघाट, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष, को तड़के सुबह गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसे आज दिनांक 04-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930