नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर – डॉ. शांडिल 45.93 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण – भारतीय नेशनल न्यूज

आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर – डॉ. शांडिल 45.93 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 02.03.2026

 

आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर – डॉ. शांडिल

45.93 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि  आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। डॉ. शांडिल गत दिवस ग्राम पंचायत सतडोल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत सतडोल में 37 लाख 18 हजार रुपए से नवनिर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 08 लाख 75 हजार रुपए से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन सतडोल का लोकार्पण किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन में 02 आयुर्वेदिक अस्पताल, 02 होम्योपैथिक अस्पताल सोलन व नालागढ़ में तथा 82 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग ज़िला में स्थापित इन सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि आधुनिक समय में आयुर्वेद पद्धति का महत्व बढ़ रहा है। यह रोगों का उपचार करने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम और बेहतर जीवनशैली पर बल देता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से रोग का समूल नाश किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा का कोई दुष्प्रभाव नहीं है और व्यक्ति पर इसका सकारात्मक असर होता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या को विशेष महत्व दिया गया है और हमे इसका अनुपालन भी करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय अभियान के अंतर्गत आगामी 03 माह के भीतर 14 वर्ष की आयु की 65,000 लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण लगाए जा रहे है। उन्होंने अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह करते हुए जन जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा और बच्चियों को टीके निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का परिणाम है और इस अभियान को मेडिकल अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन में वर्तमान में आई.सी.डी.एस. के तहत 1281 आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 6,13,173 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 06 वर्ष तक आयुवर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषाहार के लिए लक्षित वर्गों को चिन्हित करने के लिए सभी स्तरों पर आपसी समन्वय से कार्य किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक भवन सतडोल में दूसरी मंजिल में भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा अन्य मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर नवजात कन्याओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी तथा प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व ग्राम सुधार सभा सतडोल के महासचिव सतीश आर्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

कांग्रेस पार्टी के सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, संजीव ठाकुर व मनीष ठाकुर, ग्राम पंचायत सतडोल की पूर्व प्रधान द्रौपदी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा, ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आई.सी.डी.एस. डॉ. पदम देव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930