नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कसौली से 6 साल पुराने वाहन दुर्घटना मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कसौली से 6 साल पुराने वाहन दुर्घटना मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आज दिनांक 23-02-2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की एक टीम द्वारा एक भगोड़े आरोपी विनय कुमार, पुत्र श्री परमानंद सिंह, निवासी गाँव अलोला, डाकघर एवं तहसील कल्याणपुर, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार, उम्र 36 वर्ष, को कसौली से गिरफ्तार किया गया।* उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 50/2026, दिनांक 23-02-2026, धारा 209 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। *उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना धर्मपुर में वाहन दुर्घटना संबंधी अभियोग संख्या 74/2019, दिनांक 06-06-2019, धारा 279, 337 भा.दं.सं. के तहत दर्ज किया गया था। उक्त मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था तथा उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी विनय कुमार को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे दिनांक 31-07-2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।* भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः दिनांक 23-02-2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी को कल दिनांक 24-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930