नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में रेलवे पुल के पास खोखे में 1.20 लाख की चोरी का खुलासा, CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार; सामान बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में रेलवे पुल के पास खोखे में 1.20 लाख की चोरी का खुलासा, CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार; सामान बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 43/2026 DT 13/02/2026 U/S 331(4),305(a) BNS PS DHARAMPUR DISTT SOLAN HP

दिनांक 13-02-2026 को धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता श्री मंगत राम ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका धर्मपुर–सुबाथु रोड स्थित रेलवे पुल के समीप लोहे का एक खोखा है, जिसमें वे गैस चूल्हे, कुकर एवं भट्टी आदि की मरम्मत का कार्य करते हैं। दिनांक 11-02-2026 को वे अपने खोखे को विधिवत बंद कर घर चले गए थे तथा दिनांक 12-02-2026 को जब वे कार्य हेतु पहुंचे तो पाया कि खोखे का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 05 गैस चूल्हे, एक 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर, 02 भट्टियां, 08 कुकर के ढक्कन व अन्य उपकरण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये है। उक्त चोरी की वारदात को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनांक 11/12-02-2026 की रात्रि को अंजाम दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 02 आरोपियों वीरेंद्र उर्फ बाबू पुत्र श्री लेख राम, निवासी गांव गसान, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष व अभिषेक उर्फ अभी पुत्र श्री रविंदर मेस्सी, निवासी गांव व डाकघर सनावर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 24 वर्ष को दिनांक 13-02-2026 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा चुकी है I गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 13-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I मामले की आगामी जांच जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930