नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 12.02.2026

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

 

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है और बहुमूल्य जीवन बचाएं जा सकते हैं। राहुल जैन आज यहां ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित वाहन चालकों व अन्यों को संबोधित कर रहे थे।

राहुल जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करना, जिम्मेदारी से ड्राइविंग करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और आपात परिस्थितियों में सही जानकारी रखें, तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 112 या ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निःशुल्क नंबर 1077 पर जानकारी दे सकता है।

राहुल जैन ने कहा कि सोलन में शीघ्र ही वाहन चालाकों के लिए निःशुल्क दृष्टि जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सोलन अशोक चौहान ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर 55 सी.सी.टी.वी. कैमरे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन के पुराना उपायुक्त कार्यालय में ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

उन्होंने सभी वाहनों चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालक सुरक्षा के दृष्टिगत भारतीय मानक संस्थान द्वारा प्रमाणित का हेलमेट ही प्रयोग करें।

सड़क सुरक्षा सेल शिमला की डॉ. निधि ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से लाईफ सेविंग स्कीम, हिट एंड रन तथा राह वीर अर्वाड योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक, सड़क चिन्ह, पैदल यात्री सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग और मदिरा पीकर गाड़ी न चलाना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेन्द्र राजपूत, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित वाहनों चालक व अन्य उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31