नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी गेहूं की खरीद – मनमोहन शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी गेहूं की खरीद – मनमोहन शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 10.02.2026

 

बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी गेहूं की खरीद – मनमोहन शर्मा

रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

 

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में रबी खरीद सीज़न 2026-27 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई व कटाई के दृष्टिगत प्रथम अप्रैल, 2026 से आरम्भ होना अपेक्षित है।

उपायुक्त ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सोलन ज़िला में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और मलपुर तथा बद्दी में दो मणियां स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह खरीद प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से की जाएगी।

उन्होंने सोलन ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं विक्रय करने के लिए उपरोक्त खरीद केन्द्रों तक पहुंचें ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल उपरोक्त वर्णित खरीद केन्द्रों पर ही विक्रय करनी चाहिए ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ज़िला सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-223454 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930