नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा व शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा व शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 34/2026 DT. 05.02.2026 U/S 21,29 ND&PS Act & 39(1 )HP Excise Act P.S. SADAR SOLAN

 

दिनांक 04/05-02-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर आल्टो K10 गाड़ी में बैठे दो युवकों को काबू किया गया। उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 06 बोतलें देशी शराब तथा ₹19,060/- नकद बरामद किए गए । आरोपियों की पहचान *सुरेश कुमार पुत्र श्री रिखी राम, निवासी गाँव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 50 वर्ष तथा पारस पुत्र श्री शिव कुमार, निवासी गाँव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष* के रूप में हुई है । पुलिस द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम आवकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। जाँच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी सुरेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट तथा पुलिस थाना सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में उसके विरुद्ध चोरी का एक मामला दर्ज है । दूसरे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है‏

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930