नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कसौली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कसौली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 31-01-2026 को गाँव शनोगी निवासी से पुलिस चौकी कुठाड में सूचना मिली कि चतर सिंह की पत्नी सुमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया है तथा अपने आप को कमरा में बंद कर लिया है I जिस सूचना पर पुलिस चौकी कुठाड की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची I हालत तस्दीक करने पर पाया गया कि चतर सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन अपने कमरा में मृत अवस्था में पड़ी थी जिसके शरीर/गले पर तेज धार हथियार से लगे घाव पाए तथा शरीर खून से लथपथ पाया गया I वारदात के सन्दर्भ में मौका पर हाजिर श्रीमती पूजा निवासी डाकखाना शामती तहसील व जिला सोलन ने पुलिस के पास अपने ब्यान दर्ज करवाया कि दिनांक 31-01-2026 को शाम के समय इनके ससुर के मोबाइल पर श्री नरेन्द्र सिंह निवासी शनोगी का फोन आया कि सुमन व उसके पति चतर सिंह के बीच आपसी झगड़ा हुआ है तथा झगड़े के दौरान सुमन ने अपने पति चतर सिंह पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाई है I जिसके उपरांत यह अपने परिजनों सहित गांव शनोगी पहुंचे । मौका पर इन्होने पाया कि इनकी ननद श्रीमती सुमन पत्नी चतर सिंह निवासी गांव शनोगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली जिला सोलन (हि.प्र.) उम्र 38 वर्ष अपने कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसके गले पर तेज धार हथियार से काटने के घाव थे तथा कमरे में खून फैला हुआ था I इसे पूरण विश्वास है कि इनकी ननद सुमन की हत्या उनके पति चतर सिंह द्वारा किसी तेजधार हथियार से की गई है I जिस पर अभियोग संख्या 12/2026 दिनांक 01-02-2026, हत्या की धारा 103 BNS थाना कसौली में पंजीकृत किया गया I मामले की संवेदनाशीलता को दखते हुए घटनास्थल व मृतका के शव का निरिक्षण फोरेंसिंक एक्सपर्ट टीम से करवाया गया तथा वारदात से सम्बंधित सभी भौतिक साक्ष्यों को संग्रहित किया गया, तथा मौका से मामले में प्रयुक्त तेजधार हथियार एक चाकू व एक कैंची को कब्जा पुलिस में लिया गया I घटनास्थल का निरीक्षण उपमंडल पुलिस अधिकारी परवाणू द्वारा भी तत्काल निरिक्षण किया गया I मृतका के शव को कब्जा पुलिस में लेकर शव का पोस्टमॉर्टेम IGMC शिमला से करवाया जा रहा है I

 

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा इस वारदात के सन्दर्भ में संदिग्ध लोगों और गवाहों से पूछताछ अमल में लाई गई और मौका पर घटित घटना की वास्तविकता की जांच की गई तथा हत्या के सही कारणों का पता लगाया गया जिसमें पाया गया कि श्रीमती सुमन की हत्या उनके पति चतर सिंह द्वारा की गई है।जो आरोपी *चतर सिंह पुत्र श्री पाल सिंह उम्र 43 वर्ष, निवासी गांव शनोगी, डाकघर मलेरा, तहसील कसौली जिला सोलन (हि.प्र.)* को पुलिस टीम द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है।मामले में जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930