नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैकवर्ड लिंकेज से बड़ा खुलासा: मोहाली से दो चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 10 ग्राम हेरोइन बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

बैकवर्ड लिंकेज से बड़ा खुलासा: मोहाली से दो चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 10 ग्राम हेरोइन बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*UPDATE IN THE ABOVE CASE*

 

उक्त मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिनका माननीय न्यायालय से चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपियों से बरामद चिट्टा इन्होने मोहाली से एक विकास नामक चिट्ठा सप्लायर से ₹12,000/- में खरीदा था। जिस पर पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो चिट्टा सप्लायरों— *विकास सिंह पुत्र श्री सोखीने राम उम्र 25 तथा अभिनव पुहल पुत्र श्री विक्रम सिंह,उम्र 25, दोनों निवासी गांव कंडाला, डा० धर्मगढ़, एस.ए.एस. नगर, जिला मोहाली (पंजाब)* , को दिनांक 20.01.2026 को सोलन पुलिस ने गांव कंडाला, मोहाली से गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और बरामद किया गया।आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि आरोपी विकास सिंह चिट्टे का बड़ा सप्लायर है, जो लंबे समय से अपने साथियों के साथ मिलकर नशे की आपूर्ति में संलिप्त है । उक्त मामले में अब तक कुल 17.51 चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया है I मामले में आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930