नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होम स्टे में दबिश: सोलन में दो युवक व एक युवती 2.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

होम स्टे में दबिश: सोलन में दो युवक व एक युवती 2.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR DT. 18.01.2026 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN.

 

दिनांक 18-01-2026 की रात्रि को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम बेर पानी, चंबाघाट के समीप स्थित एक होम स्टे में दबिश दी। इस दौरान होम स्टे के कमरा में ठहरे दो युवक एवं एक युवती को 2.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नरेंदर कुमार पुत्र श्री बद्री दत्त निवासी गाँव व डाकखाना सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, उम्र 31 वर्ष; विक्रांत भरद्वाज पुत्र श्री विद्या दत्त निवासी गाँव व डाकखाना साधुपुल, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, उम्र 26 वर्ष; तथा सुष्मिता कौशल पुत्री श्री शेर सिंह निवासी गाँव भरनाल, डाकखाना ढलवां, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी, हि०प्र० उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है तथा इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31