नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 14 ग्राम हेरोइन बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 14 ग्राम हेरोइन बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*UPDATE IN THE ABOVE CASE*

 

पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत दर्ज एक मामले में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है जिसमे एक चिट्टा के मुख्य सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है I

मामले में प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे माननीय न्यायालय से 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों द्वारा बरामद चिट्टा/हेरोइन चंडीगढ़ निवासी दीपक नामक व्यक्ति से खरीदा गया था। जाँच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि नशीला पदार्थ खरीदने के लिए आरोपियों द्वारा सोने की बालियाँ बेचकर भुगतान किया गया था।

उक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा दिनांक 15-01-2026 को मामले में संलिप्त मुख्य चिट्टा सप्लायर *दीपक पुत्र श्री डेंगू राम, निवासी सेक्टर-38, डड्डू माजरा कॉलोनी, चंडीगढ़ (यू.टी.), उम्र 35 वर्ष*, को backward linkage के आधार पर डड्डू माजरा, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के ठिकाने की तलाशी भी ली गई और आरोपी के कब्जे से करीब 14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद की गई। जो इस मामले में चार आरोपियों से 25 ग्राम चिट्ठा बरामद किया जा चुका है।तथा आरोपियों द्वारा बेची गई सोने की बालियाँ, जिन्हें उसने अपनी गाड़ी में छुपाकर रखा था, बरामद की गई हैं।

मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 16-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है। मामले में आगे की जाँच जारी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930