नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंडाघाट में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: नाकाबंदी के दौरान 11 ग्राम हेरोइन बरामद, कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कंडाघाट में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: नाकाबंदी के दौरान 11 ग्राम हेरोइन बरामद, कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 07/26 DATED 14.01.2026 U/S 21,29 NDPS ACT PS KANDAGHAT

 

दिनांक 13/14-01-2026 की रात्रि को जब पुलिस थाना कंडाघाट की टीम थाना क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। तो इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी की गई । नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो मारुति कार, जो शिमला की ओर जा रही थी, को जांच हेतु रोका गया। जाँच के दौरान कार में सवार 03 युवकों रजत शरकोट (31 वर्ष) पुत्र स्व० श्री हंस राज निवासी गाँव गाहन डाकखाना खुनी तहसील नानखड़ी जिला शिमला, अविनाश सूद (35 वर्ष) पुत्र श्री सुदर्शन सूद निवासी गाँव व डाकखाना नारकंडा तहसील कुमारसेन जिला शिमला तथा निखिल (29 वर्ष) पुत्र स्व० श्री सत्यानन्द निवासी गाँव भराड़ा डाकखाना व तहसील ठियोग जिला शिमला के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कंडाघाट में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 व 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में प्रयुक्त आल्टो मारुति कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । मामले की प्रारंभिक जाँच के दौरान पाया गया की उक्त तीनो आरोपी काफी समय से चिट्टा तस्करी में शामिल है जो उक्त तीनो से बरामद किये गए चिट्टा/हेरोइन को भी यह सप्लाई करने के लिया ले जा रहे थे I आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है । मामले में आगे की जांच जारी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930