नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू पुलिस की बड़ी सफलता: NDPS मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी शिवम पंजाब से गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू पुलिस की बड़ी सफलता: NDPS मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी शिवम पंजाब से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 05-01-2026 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी *शिवम् पुत्र श्री अरुण कुमार निवासी गाँव सिल्हारी डाकखाना व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि००प्र० उम्र 27 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया जिस पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 04/2026 दिनांक 05-01-2026 धारा 209,269 BNS के तहत पंजीकृत किया गया पंजीकृत किया गया I उल्लेखनीय है दिनांक 10-04-2019 को पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को उसके दो अन्य साथियों सहित 78.14 ग्राम चूरापोस्त व 1.67 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था I जिस पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 50/2019 दिनांक 10-04-2019 धारा 15,21 NDPS Act के तहत पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी शिवम् व सह आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार करके माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था I उक्त मामले के ट्रायल/विचारण के दौरान आरोपी शिवम् को माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार पेश होने के आदेश दिए जा रहे थे, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । उक्त भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे, किंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था परंतु गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः उसे दिनांक 05-01-2026 को राजपुरा (पंजाब) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त भगोड़े आरोपी को आज दिनांक 06-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031