नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दाड़लाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TATA कैरियर से 130 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी काबू – भारतीय नेशनल न्यूज

दाड़लाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TATA कैरियर से 130 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी काबू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 01/26 DT 02/01/26 U/S 39(1)(A)HP EXCISE ACT & U/S 3(5) BNS PS DARLAGHAT.

दिनांक 01.01.2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के छामला में गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राहुल तथा पवन कुमार नामक दो व्यक्ति एक TATA Goods Carrier वाहन नंबर HP-82A-4645 में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। *प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकाम नवगांव में नाकाबंदी की गई तथा संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार जांच की गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार पाए गए, जिनसे पूछताछ करने पर उनके नाम क्रमशः राहुल पुत्र श्री पवन कुमार, निवासी गाँव छपरोल, डाकघर गाग्गल, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) तथा अजय कुमार पुत्र श्री गुरदियाल सिंह, निवासी गाँव कशारला, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) मालूम हुए। इसके उपरांत जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो वाहन के डाले से कुल 130 पेटियां शराब (कुल 1560 बोतलें शराब अंग्रेजी व देशी) बरामद की गई I उपरोक्त बरामद की गई शराब की पेटियों में 55 पेटियां अंग्रेजी शराब (660 बोतलें अंग्रेजी) तथा 75 पेटियां देसी शराब (कुल 900 बोतलें देशी शराब, मार्का ऊना नं.-1 व संतरा पैराडाइज) पाई गईं। दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में वैध परमिट अथवा लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त वाहन को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया, तथा दोनों आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930