नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की अवैध संपत्ति की जब्ती*   – भारतीय नेशनल न्यूज

नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की अवैध संपत्ति की जब्ती*  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*lनशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की अवैध संपत्ति की जब्ती*

जिला पुलिस द्वारा थाना धर्मपुर में एक पुराने मामले में जो वर्ष 2018 में NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, में नशा तस्करों/सहयोगियों की नशे के अवैध व्यापार से अर्जित करीब 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

मामले का विवरण:

दिनांक 22.08.2018 को थाना धर्मपुर पुलिस ने आरोपी धनी राम, पुत्र श्री तिखु राम, निवासी जाडली, उम्र 62 वर्ष, के कब्जे से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और नकद 1,00,000 रुपये बरामद किए थे तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिस पर पुलिस थाना धरमपुर में अभियोग संख्या 108/2018, धारा 18, 20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था Iअभियोग की जांच पूरण होने के बाद दिनांक 03.04.2019 को आरोपपत्र माननीय अदालत में पेश किया गया है, जो अभी विचाराधीन है।

इस मामले की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के दौरान पाया गया कि धनी राम लंबे समय से नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त था जो लंबे समय से अपने इलाके के तस्करों / उपयोगकर्ताओं / युवाओं / ग्राहकों को चरस तथा अफीम जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था तथा अपने चुनिंदा ग्राहकों को योजनाबद्ध तरीके से चरस तथा अफीम की सप्लाई करता था जिससे इस ने ड्रग्स के अवैध कारोबार से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर काफी अधिक सम्पति अर्जित की।वर्ष 2018 के दौरान आरोपी धनी राम ने नशे के कारोबार की अवैध कमाई से अपने पुत्रों संजीव कुमार व नीलम कुमार के नाम दो lmv गाड़ियां और एक टिप्पर खरीदे थे जबकि आरोपी के पास कोई वैध व्यवसाय नहीं था।जो इस कैस में वित्तीय जांच के दौरान आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति कुल करीब 43 लाख रुपये को अब सीज/फ्रीज़ कर दिया गया है।

 

वर्तमान में यह आरोपी धनी राम अभियोग संख्या 0061/2025 दिनांक 18.09.2025, थाना कुनिहार के तहत जेल में है जिनमें उसके कब्जे से कुल 1.622 KG चरस और 1.624 KG अफीम बरामद हुई थी। जिसमें भी वित्तिय अन्वेषण अमल में लाया गया था जिसमें आरोपी धनीराम उपरोक्त द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अपने तथा अपने परिजनों के नाम पर अर्जित की गई मुबलिग 6 करोड़ 34 लाख रू0 रुपये से ज्यादा की सम्पति जिसमें आलीशान मकान, रेस्टोरेंट और होम स्टे, कमर्शियल व्हीकल्स जैसे JCB और अन्य वाहन, सोने के आभूषण, बैंक खातों में नकदी को सीज / फ्रीज करके सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को भेजा गया गया था, जहां से इस अवैध संपत्ति की जब्ती को कन्फर्म करके आदेश पारित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत चरस तस्करी का थाना अर्की में भी एक अन्य मामला दर्ज हैं, इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ महिलाओं के प्रति क्रूरता और छेड़छाड़ के दो अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

जिला सोलन पुलिस निरंतर ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है इनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं I

पिछले लगभग सवा साल में NDPS एक्ट के तहत वित्तीय जांच में सोलन पुलिस द्वारा 39 आरोपियों की 15.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031