नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक- संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

जनता तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक- संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 02.01.2026

जनता तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक- संजय अवस्थी

अर्की में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक तथा ‘सरकार गांव के द्वार’ आयोजित

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सही मायनों में जनता तक विकास के लाभ पंहुचाने के लिए योजाओं को समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को निर्धारित समयावधि में खर्च किया जाए ताकि लोगों को विकास योजनओं के लाभ समय पर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि को वित्तीय वर्ष के अनुसार खर्च कर लिया जाना चाहिए।

विधायक ने विभिन्न विभागों से लम्बित विकास कार्यों की जानकारी तथा विलम्ब के कारणों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अभिनव सोच के साथ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होेंने अधिकारियों से आग्रह किया कि योजनाओं की पूर्ण जानकारी लोगों को प्रदान करें ताकि लोग विभिन्न औपचारिकताओं को पूरा कर योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

संजय अवस्थी ने कहा कि गत तीन वर्षों में अर्की विधानसभा क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों को विकास के लिए धन उपलब्ध करवाया गया है। यह प्रयास किया गया हैै कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास हो और लोगों को विकास के लाभ समय पर मिलें।

विधायक ने कहा कि सभी के अथक प्रयासों से प्रदेश आपदा से उभर कर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने तदोपरान्त विश्राम गृह अर्की में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियांे को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से आग्रह किया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का निपटारा किया जाए।

उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन्तुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समयबद्ध निदान करने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को नव वर्ष 2026 की शुभकानाएं दी।

नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, रमेश ठाकुर, कपिल ठाकुर, कमलेश शर्मा,नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, नगर पंचायत अर्की के उपाध्यक्ष पदम् देव कौशल व पार्षदगण, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटली के उप-प्रधान जय प्रकाश, उपमंडलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र कौंडल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930