नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता: भगोड़ा अपराधी शशि कान्त चंडीगढ़ से गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेश – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता: भगोड़ा अपराधी शशि कान्त चंडीगढ़ से गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 20-12-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर में गठित पी०ओ० सैल की टीम द्वारा भगौड़ो अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगौड़े अपराधी *शशि कान्त पुत्र स्व० श्री तुलसी राम निवासी गाँव व डाकखाना रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मंडी हि०प्र० उम्र 32 वर्ष* को सेक्टर 43 चंडीगढ़ से गिरफतार किया गया । जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग दिनांक 20-12-2025 धारा 209,269 बी०एन०एस० के तहत दर्ज किया गया । इस अभियोग की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भगोड़े आरोपी ने दिनांक 05-10-2015 को मुकाम रेलवे फाटक सनवारा में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट करके गंभीर चोटें पहुंचाई थी जिस पर उक्त आरोपी के विरुद पुलिस थाना धरमपुर में अभियोग संख्या 122/2015 दिनांक 05-10-2015 धारा 341,323,325 भा०द०स० के तहत दर्ज किया गया था I इस मामले की जाँच के दौरान आरोपी शशि कान्त को गिरफ्तार करके जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था तथा आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार करके माननीय न्यायलय में पेश किया गया था I उक्त मामले में ट्रायल/विचारण के दौरान आरोपी शशि कान्त को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालय में पेश होने के लिए बार-बार आदेश दिए जा रहे थे, परंतु इसके बावजूद आरोपी माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । उक्त भगोड़े आरोपी की तलाश पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी, परंतु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था । उक्त भगोड़े अपराधी को आज दिनांक 21-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031