नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एमएमएमसीएच के छात्रों को नशा सप्लाई करने की फिराक में 19 वर्षीय युवक 3.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एमएमएमसीएच के छात्रों को नशा सप्लाई करने की फिराक में 19 वर्षीय युवक 3.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 201/2025 DATED 17-12-2025 U/S 21 ND&PS Act P.S. DHARAMPUR DISTT. SOLAN (H.P.)

दिनांक 17-12-2025 को पुलिस चौकी डग्शाई की एक टीम चौकी क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु रवाना थी। इसी दौरान उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि केतन राव नामक युवक, पंचकुला से काफी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन लेकर आया है, जिसे वह MMM&CH में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की फिराक में है। *इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को काबू किया गया। पूछताछ में उसका नाम व पता केतन राव पुत्र श्री प्रकाश चाँद, निवासी सुंदर नगर, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 19 वर्ष पाया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.44 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया । अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई. आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।* *मामले में जाँच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31