नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कर्मियों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत ली शपथ – भारतीय नेशनल न्यूज

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कर्मियों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत ली शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 18.12.2025

 

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कर्मियों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत ली शपथ

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कार्यान्वित किए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज कामगार कल्याण बोर्ड ज़िला सोलन में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई। यह जानकारी श्रम कल्याण अधिकारी सोलन ललित शर्मा ने दी।

ललित शर्मा ने कहा कि चिट्टा समाज के लिए एक गम्भीर चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे में संलिप्त लोगों व नशे कारोबारियों की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बोर्ड के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि चिट्टा मुक्त हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि स्वयं व अपने आस-पास किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थ का सेवन करने नहीं देंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के ज़िला कार्यालय सोलन, उप कार्यालय परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ग्रहण की।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930