नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुनिहार पुलिस की बड़ी सफलता: स्कूटी सवार दो तस्कर अफीम व चरस समेत गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कुनिहार पुलिस की बड़ी सफलता: स्कूटी सवार दो तस्कर अफीम व चरस समेत गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 71/2025 DT 10.12.2025 U/S 18,20,29 ND&PS Act P.S. KUNIHAR DISTT. SOLAN (HP)

दिनांक 10-12-2025 को जब पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुफ्टू की तरफ से एक स्कूटी पर राजकुमार उर्फ़ बाज़ी तथा संजय कुमार नाम के दो व्यक्ति बैठकर कुनिहार की ओर आ रहे है जो मादक पदार्थ अफीम व चरस बेचने का धन्धा करते है, जो आज भी भारी मात्रा में चरस व अफीम को बेचने के लिए लाये है जो इसे कुनिहार क्षेत्र में बेचने की फिराक में है I *इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके स्कूटी को रोककर चैक किया गया I चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्कूटी पर बैठे 02 व्यक्तियों जिनके नाम संजय कुमार पुत्र श्री शालिग राम निवासी गाँव काटल, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 44 वर्ष व राजकुमार उर्फ़ बाजी पुत्र श्री अमीचंद निवासी गाँव रॉ डाकखाना मंजू तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 42 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्कूटी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज दिनांक 11-12-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930