नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, NDPS मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया सम्मानित – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, NDPS मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनाक 08-12-2025 को पुलिस लाइन सोलन के सभागार (Conference Hall) में प्रत्येक माह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एव पुलिस जवानों के वैलफेयर के बारे में बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में जिला सोलन के समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना, प्रभारी चौकी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया i इसके उपरांत इस बैठक के दौरान जिला में वर्ष 2025 में घटित/दर्ज अपराधिक मामलों की समीक्षा की गई तथा समस्त पर्यवेक्षक अधिकारीयों व थाना प्रभारियों को थाना में लम्बित पड़े मामलो का शीघ्र अति शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये गये I

जिला में ndps एक्ट के अंतर्गत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और pit NDPS act के अंतर्गत की गई मजबूत कार्यवाही के लिए थाना धरमपुर, परवाणु, सदर के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए|इसके ईलावा समस्त पर्यवेक्षक अधिकारीयों, प्रभारी थाना व चौकियों को निर्देश दिये गये कि वे सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करके अन्तिम रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रेषित करें । समस्त प्रभारी थाना/चौकी प्रभारियों को खासकर संगीन अपराधों, मादक पदार्थों व साईबर अपराधों के मामलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए तथा उक्त मामलों में संलिप्त आरोपियो के विरूद्र शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही करके अन्तिम रिपोर्ट सम्बन्धित न्यायालयों में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना/ प्रभारी चौकियों को अपने-2 क्षेत्र में रह रहे लोगों, युवाओं व शिक्षण सस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव व साईबर ठगी के बारे में जागरूक करने के बारे में निर्देश दिए गए । इसके इलावा जिला सोलन में तैनात समस्त पुलिस कर्मचारियों के वैलफेयर के बारा में भी चर्चा की गई तथा उनकी समस्यों को निपटारा किया गया । उक्त अपराधिक बैठक के दौरान जिला में तैनात समस्त पुलिस के मुलाजमानो को अपनी ड्यूटी/कार्य ईमानदारी व अनुशासन में रहकर करने के निर्देश दिए गए I इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार, उपमण्डल पुलिस अधिकारी परवाणू, श्री अनिल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सोलन श्री अशोक चौहान व समस्त प्रभारी थानाओं, चौकी प्रभारियों, कार्यालय पुलिस अधीक्षक व पुलिस लाईन सोलन में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31