नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर मंत्री जगत नेगी ने की राष्ट्रविरोध की हदें पार: राकेश जमवाल – भारतीय नेशनल न्यूज

सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर मंत्री जगत नेगी ने की राष्ट्रविरोध की हदें पार: राकेश जमवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • *सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर मंत्री जगत नेगी ने की राष्ट्रविरोध की हदें पार: राकेश जमवाल*

*क्या मंत्री महोदय भूल गए कि वे भारत सरकार के अंतर्गत एक राज्य सरकार में मंत्री हैं, न कि पाकिस्तान के प्रचार मंत्री*

शिमला, 4 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी द्वारा भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री जगत नेगी अपने मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक से परामर्श लेना चाहिए। उनका बयान न केवल देश विरोधी है, बल्कि सेना का घोर अपमान भी है।

जगत नेगी ने कहा है कि मोदी सरकार ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को भारत की जीत बताकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि पाकिस्तान ने मात्र दो दिन में भारत की सीमाएं तोड़ दीं, और लोगों को मार दिया और हमारे जहाजों को गिरा दिया। राकेश जमवाल ने इस बयान को पाकिस्तान की भाषा बताते हुए कहा कि यह फर्जी, भ्रामक और तथ्यहीन है।

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिन्दूर” भारत की रणनीतिक और सैन्य विजय का प्रतीक है। यह भारत की सेना के पराक्रम, संकल्प और संप्रभुता की रक्षा में असाधारण साहस का परिचायक है। लेकिन कांग्रेस के मंत्री को न तो देश के शौर्य की परवाह है और न ही सत्य की कद्र। जब भी जगत नेगी जैसे नेता बोलते हैं, उनके शब्दों में या तो मोदी सरकार के प्रति घृणा झलकती है या देश की सुरक्षा को कमतर दिखाने की कोशिश।

राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसी वीरभूमि, जहां का हर घर सेना से जुड़ा है, वहां का एक मंत्री सेना पर सवाल उठा रहा है — यह पूरे प्रदेश का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो जगत नेगी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। यदि मुख्यमंत्री मौन रहते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे भी सेना विरोधी मानसिकता से सहमत हैं।

राकेश जमवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिन्दूर ने यह सिद्ध किया है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि जवाब देना जानता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के डीएनए में ही राष्ट्रविरोध घुसा हुआ है — पहले राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं, अब उनके नेता देश के अंदर सेना को ही नीचा दिखाने पर आमादा हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसे मंत्री को माफ नहीं करेगी। या तो मुख्यमंत्री सुकखु मंत्री जगत नेगी को हटाये या वो इस राष्ट्रविरोधी सोच व ब्यान के लिए सेना से माफी मांगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930