नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन के छात्रों का परीक्षा परिणाम शानदार – भारतीय नेशनल न्यूज

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन के छात्रों का परीक्षा परिणाम शानदार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दसवीं और बारहवीं कक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

आज दिनांक 13 मई 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का प्रतिफल है।

 

कक्षा 12वीं (विज्ञान एवं मानविकी संकाय):

शिवांग ठाकुर ने विज्ञान संकाय में 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रजत कुमार, जो विद्यालय के छात्रावास में निवास करते हैं, ने 94.2% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया (मानविकी संकाय)।

सृष्टि नेगी ने मानविकी संकाय में 94% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

 

कक्षा 10वीं:

आदित्य प्रताप सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

हर्षवर्धन ने 94.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नियति रौंटा ने 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कक्षा 10वीं के विषय टॉपर्स:

अंग्रेज़ी – प्रत्यूष गौतम (96 अंक)

हिंदी – प्रकृति एवं प्रत्यूष (95 अंक)

गणित – हर्षवर्धन (95 अंक)

विज्ञान – आदित्य प्रताप सिंह (95 अंक)

सामाजिक विज्ञान – नियति रौंटा (99 अंक)

कंप्यूटर – हर्षवर्धन व कलश पंवर (100 अंक)

 

कक्षा 12वीं (मानविकी संकाय) विषय टॉपर्स:

इतिहास – रजत कुमार (92 अंक)

भूगोल – सृष्टि नेगी (95 अंक)

राजनीति विज्ञान – सृष्टि नेगी (98 अंक)

अर्थशास्त्र – रजत कुमार (91 अंक)

शारीरिक शिक्षा – प्रांचल ठाकुर (96 अंक)

व्यवसाय अध्ययन – प्रांचल ठाकुर (95 अंक)

 

विज्ञान संकाय:

भौतिकी – शिवांग ठाकुर (94 अंक)

रसायन – शिवांग ठाकुर (95 अंक)

गणित – शिवांग ठाकुर (100 अंक)

आई.पी. – शिवांग ठाकुर (100 अंक)

जीवविज्ञान – विलोचन व कृतिका (91 अंक)

अंग्रेज़ी – शिवांश जेठी (95 अंक)

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने इस शानदार प्रदर्शन पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विशेष उल्लेख: रजत कुमार, जो विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, ने 94.2% अंक प्राप्त कर यह प्रमाणित किया कि अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक वातावरण छात्रों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करते हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा, “रजत की सफलता उसका समर्पण, धैर्य और हमारी शिक्षण प्रणाली के मूल्यों को दर्शाती है।”

डॉ. अरोड़ा ने आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।

विद्यालय की प्रबंधन समिति ने भी इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों, प्रधानाचार्या, अभिभावकों और सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930