नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामूहिक प्रयासों से सफल होगा नशा मुक्ति भारत अभियान-2: उपायुक्त – भारतीय नेशनल न्यूज

सामूहिक प्रयासों से सफल होगा नशा मुक्ति भारत अभियान-2: उपायुक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 11 मई 2025

मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 14416 के प्रचार-प्रसार के निर्देश

सोलन के उपायुक्त श्री मनमोहन शर्मा ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से नशा मुक्ति भारत अभियान-2 को सफ़लता की दिशा में अग्रसर किया जाएगा। यह बात उन्होंने ज़िला स्तरीय कार्य योजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। यह बैठक मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित की गई थी।

उपायुक्त ने नशे को समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बताया, जो व्यक्ति, परिवार और सामाजिक ढांचे को क्षति पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुक़सान पहुंचाता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 20 जून से 31 अगस्त, 2025 तक सोलन ज़िले में “भांग उखाड़ो अभियान” चलाया जाएगा। उपायुक्त ने वन विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे इलाकों की पहचान करें जहाँ भांग के पौधे उगते हैं ताकि उन्हें समय रहते नष्ट किया जा सके।

शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समय-समय पर जागरूक करें और इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग से सहयोग प्राप्त करें। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में भी जागरूकता बढ़ाने को कहा गया है। यह निर्देश भी दिए गए कि सभी विद्यालयों में इस नंबर की जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त शर्मा ने यह भी कहा कि यदि ज़िले में कहीं अफीम की खेती पाई जाती है तो उसे नष्ट किया जाए। उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि दवा विक्रेताओं पर निगरानी रखी जाए और बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई भी दवा न दी जाए। औचक निरीक्षणों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होने यह भी बताया कि देश में नशे की बढ़ती समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान-2 के अंतर्गत 272 ज़िलों को चिन्हित किया है, जिसमें सोलन भी शामिल है। इस अभियान के तहत शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य, पुलिस, आबकारी, परिवहन, पर्यटन, युवा सेवाएं और खेल विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा समय पर अपने सुझाव देने को कहा गया है।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम सिंह कायथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा, सहायक अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा तथा डॉ. गगनदीप राज हंस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930