नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के 8 छात्रों का एनडीए के 154वें कोर्स में चयन – भारतीय नेशनल न्यूज

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के 8 छात्रों का एनडीए के 154वें कोर्स में चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के छात्रों ने एनडीए के 154वें कोर्स के लिए हाल ही में हुए एसएसबी साक्षात्कार में शानदार सफलता के साथ विद्यालय के नाम को रोशन किया है सफल छात्रों में शामिल हैं – कैडेट नंबर 4254 किशन वर्मा, कैडेट नंबर 4236 हर्षित पांडेय, कैडेट नंबर 4211 अभिनव, कैडेट नंबर 4198 प्रशांत थेनुआ, कैडेट नंबर 4167 वीर प्रताप सिंह, कैडेट नंबर 4194 राहुल, कैडेट नंबर 4142 शिवम राज और कैडेट नंबर 4402 आयुष कुमार
विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार गंगवाल जैन ने बताया कि एनडीए, एसएसबी के साक्षात्कार में शारीरिक क्षमता और मानसिक सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली जाती है राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के कैडेट्स ने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि स्कूल में दी जाने वाली अनुशासन और प्रशिक्षण की शिक्षा उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार करती है
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के छात्र कठिन परिश्रम कर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते है उसके पश्चात एसएसबी जैसे कठिन इंटरव्यू को पास करते हुए मेडिकल परीक्षा को उत्तीर्ण कर मेरिट अपना स्थान बनाकर सफलता का परचम लहराते है
यह उपलब्धि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करने की परंपरा को और मजबूत करती है और स्कूल की अनुशासन, उत्कृष्टता और नेतृत्व की विरासत को बरकरार रखती है विद्यालय परिवार ने इन सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930