नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 71 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 08 जनवरी को – भारतीय नेशनल न्यूज

71 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 08 जनवरी को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 31.12.2024

 

71 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 08 जनवरी को

मैसर्ज़ पैनेसिया बायोटेक फार्मा लिमिटिड बद्दी में 71 पदों पर भर्ती के लिए 08 जनवरी, 2025 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरूद्वारा संडोली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा, एम.फार्मा, एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी, एम.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी, आई.टी.आई. फ्रेशर, ग्रेजुएट आर्ट्स व आयु 20 से 31 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदन विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाईल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरूद्वारा संडोली में 08 जनवरी, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आवेदक को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाइल नम्बर 70186-01250 तथा 98169-28706 पर सम्पर्क कर सकते है।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031