नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नौणी में किसान मेले का समापन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर – भारतीय नेशनल न्यूज

नौणी में किसान मेले का समापन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव : डॉ. शांडिल

नौणी मझगांव में तीन दिवसीय किसान मेले का समापन

सोलन, 27 सितंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से ही प्रदेश के विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. शांडिल रविवार को ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव ग्रामीण समाज में आपसी मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मनोरंजन का अवसर भी उपलब्ध कराते हैं।

समारोह से पहले उन्होंने शमरोड़ में करीब चार लाख रुपये की लागत से वाटिका मेला मैदान के सुधारीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

किसान मेले के आयोजन पर ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए किसानों, बागवानों और पशुपालकों को आवश्यक सहयोग देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ ग्रामीण आबादी को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पशुपालकों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।

प्राकृतिक खेती का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों के लिए अलग वर्गीकरण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिले। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक तरीके से उत्पादित मक्की के लिए 50 रुपये, गेहूं के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है।

डॉ. शांडिल ने नशे को समाज के सामने मौजूद गंभीर चुनौती बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं से अपने साथियों को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानीय विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाएं भी कीं। मार्केट कॉम्प्लेक्स नौणी के निर्माण, वाटिका खेल मैदान के सुधार तथा भूतपूर्व सैनिकों के घरों तक रास्ते में टाइल लगाने के कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई। नौणी पंचायत में दो सोलर लाइट लगाने के लिए भी मांग के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही गई।

उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से किसान मेला समिति नौणी को 11 हजार रुपये और स्कूली बच्चों के लिए पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

समारोह के दौरान डॉ. शांडिल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, नगाली का दौरा किया। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी।

किसान मेले में डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी तथा स्थानीय किसानों की ओर से विभिन्न कृषि एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, नौणी पंचायत की प्रधान शिवानी ठाकुर, शमरोड़ पंचायत के प्रधान राम गोपाल, सन्होल पंचायत की प्रधान शारदा तोमर, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, नौणी पंचायत के उप प्रधान जोगेन्द्र सिंह, शमरोड़ पंचायत के उप प्रधान बाके लाल भाटिया, मेला समिति के प्रधान रचिन चौधरी, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बेहल, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नगाली के प्रधानाचार्य रघु नन्दन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930