नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 23 सितंबर 2026

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : डॉ. शांडिल

जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ यह सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

डॉ. शांडिल ने यह बात सोलन में आयोजित जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जनहित से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी और समीक्षा से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली अड़चनों को समय रहते दूर किया जा सकता है। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन, बद्दी, नालागढ़ और परवाणू के श्रम अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक इकाइयों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए।

डॉ. शांडिल ने लोगों से जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास सफाई रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।

योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान मनरेगा के तहत जिले में 682 जॉब कार्ड सक्रिय हैं। इस अवधि में 5.38 लाख कार्य दिवस सृजित हुए और विभिन्न विकास कार्यों पर 18.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक जिले में पात्र लाभार्थियों के लिए 259 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता आपूर्ति विभाग की ओर से अप्रैल 2026 से जून 2026 के बीच विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को कुल 80,310 क्विंटल खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई।

जिले में वर्तमान में 1,281 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोलन जिले के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सोलन-सुबाथू सड़क का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी बैठक में अपने विचार और सुझाव रखे।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने डॉ. शांडिल को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर भी उचित विचार किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930