कांगड़ा और गगल बाजार में यातायात व्यवस्था होगी सख्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कांगड़ा शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त कार्यालय भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने की। इसमें डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार, तहसीलदार प्रकाश चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कांगड़ा मंदिर बाजार, शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों और गगल मार्केट में यातायात प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाजार क्षेत्रों में पहले से लागू येलो लाइन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकता वाले स्थानों पर नई येलो लाइन बनाने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने दुकानदारों से येलो लाइन की सीमा के बाहर सामान नहीं रखने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवैध कब्जों को हटाने, फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने और अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
दोपहिया वाहनों के लिए येलो लाइन के भीतर निर्धारित पार्किंग स्थान चिह्नित करने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। वहीं, गगल में राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अतिक्रमण और मटौर पुल से बड़े तथा मालवाहक वाहनों की आवाजाही से संबंधित विषय भी बैठक में उठाए गए।
एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि नवरात्र के दौरान कांगड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे यातायात का दबाव भी बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में सहयोग की अपील की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





