नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन – भारतीय नेशनल न्यूज

संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं तथा सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संजय अवस्थी ने सायरोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और हिमाचल की लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों एवं परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों और पारंपरिक आयोजनों के संरक्षण एवं विकास पर लगातार कार्य कर रही है, जिससे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे।

उन्होंने बताया कि अर्की का सायरोत्सव लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का हिस्सा रहा है। यह उत्सव करीब 388 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और आज भी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पिछले वर्षों के दौरान विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत सहित आवश्यक सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

सांस्कृतिक संध्या में गायक गौरव कौंडल, हेमन्त शर्मा और काकू ठाकुर सहित स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के कार्यक्रमों का दर्शकों ने आनंद लिया और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, अडानी सीमेंट प्लांट के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930