नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय अवस्थी ने अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले का किया शुभारंभ – भारतीय नेशनल न्यूज

संजय अवस्थी ने अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले का किया शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले का शुभारंभ आज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ ऐतिहासिक माँ काली मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके उपरांत विधायक ने समृद्धि के प्रतीक झोटे पूजन की रस्म निभाई और मेले के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।

इस अवसर पर संजय अवस्थी ने क्षेत्रवासियों को सायर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्की का सायरोत्सव यहां की पुरातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और सामाजिक मान्यताओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोक परंपराओं और विभिन्न मेलों-उत्सवों से भी समृद्ध होती है। उनके अनुसार, मेले केवल उत्सव और मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने, सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने और भाईचारे की भावना मजबूत करने का अवसर भी देते हैं।

विधायक ने सायरोत्सव की पारंपरिक पहचान को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका है। विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसकी पारंपरिक गरिमा एवं स्वरूप को बनाए रखने में सहयोग करें।

शुभारंभ समारोह में विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, खण्ड कांग्रेस महासचिव रवि पाठक, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष बीना ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अलावा जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, आईटीआई बोर्ड के सदस्य सुमित शर्मा, नगर पंचायत अर्की के पार्षदगण, समाजसेवी जयनंद शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930