नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायर महोत्सव में विकास प्रदर्शनियों का शुभारंभ – भारतीय नेशनल न्यूज

सायर महोत्सव में विकास प्रदर्शनियों का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 17 सितंबर 2026

सायर महोत्सव में विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी लेने का आग्रह

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायर महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया और उनका अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधायक ने मेले में पहुंचे लोगों से आग्रह किया कि वे मनोरंजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ इन प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा पात्र लोग इनका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

महोत्सव में बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष तथा वन विभाग की ओर से प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पादों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया। होम गार्ड की ओर से आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने महोत्सव में बेबी शो का आयोजन किया, जिसमें 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 32 शिशुओं ने हिस्सा लिया। इनमें 26 शिशु ग्रीन जोन और 6 शिशु यलो जोन में पाए गए।

महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें पुरुष कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुश्ती प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी मुख्य अतिथि द्वारा संपन्न करवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खंड कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930