नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मृत व्यक्ति के नाम PM आवास की राशि जारी, पंचायत सचिव पर कार्रवाई – भारतीय नेशनल न्यूज

मृत व्यक्ति के नाम PM आवास की राशि जारी, पंचायत सचिव पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चंबा: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद चंबा जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। तीसा विकासखंड की सेईकोठी पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।

शिकायत के बाद सामने आया मामला

मामला सेईकोठी पंचायत के ओहला गांव से जुड़ा है। सनवाल पंचायत के मकन गांव निवासी मान सिंह ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निदेशक को शिकायत भेजकर कथित गड़बड़ी की जानकारी दी। शिकायत के साथ उन्होंने संबंधित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया।

शिकायत के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की PMAY-G लाभार्थी सूची में नरवाड़ निवासी भागी पुत्र दसरावन का नाम शामिल था। रिकॉर्ड के मुताबिक भागी की मृत्यु 12 मार्च 2024 को हो चुकी थी।

इसके बावजूद योजना के तहत उसका भौतिक सत्यापन पूरा कर दिया गया। इसके बाद उसके नाम पर 1.30 लाख रुपये की आवास सहायता स्वीकृत की गई और 65 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई।

मान सिंह ने मामले की जांच के साथ जारी राशि की रिकवरी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।

जांच में सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल

शिकायत प्राप्त होने के बाद बीडीओ तीसा ने मामले की जांच कराई। जांच पूरी करने के बाद 11 सितंबर को रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई। रिपोर्ट में लाभार्थी के सत्यापन से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930