नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गग्गल एयरपोर्ट पर इजराइली यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज – भारतीय नेशनल न्यूज

गग्गल एयरपोर्ट पर इजराइली यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इजराइली मूल के एक यात्री के पंजीकृत सामान से जिंदा कारतूस मिलने का मामला सामने आया है। एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को बैग के भीतर कारतूस दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, यात्री धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG-2451 में सवार होने वाला था। घटना की सूचना एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज रोहित सोनी ने पुलिस को दी, जिसके बाद गग्गल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने यात्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस संबंध में मुकदमा नंबर 113/26 दिनांक 15 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिंदा कारतूस यात्री के बैग में किस तरह पहुंचा। मामले की आगे की जांच मुख्य आरक्षी विकास भट्ट द्वारा की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930