|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हिमाचल में 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की अधिसूचना के बाद उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई नियुक्तियां दी गई हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला अजय मेहता को स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) नियुक्त किया गया है।
मदन कुमार, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) के पद पर कार्यरत थे, अब प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, मंडी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, फैमिली कोर्ट मंडी के प्रधान न्यायाधीश अमन सूद का तबादला कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा (धर्मशाला) बनाया गया है।
नरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना का तबादला जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू के पद पर किया गया है। इसके साथ ही प्रकाश चंद राणा, जो कुल्लू में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना का कार्यभार संभालेंगे।
परवीन चौहान की श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण, कांगड़ा (धर्मशाला) में सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला में प्रधान सचिव (विधि) के पद पर तैनात किया गया है।
राजेश चौहान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नति के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन), शिमला नियुक्त किया गया है।
इसी तरह डा. अबिरा बसु, जो अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट के पद पर थीं, को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किन्नौर (रामपुर बुशहर) के पद पर तैनाती दी गई है।
हाई कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार कुल 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





