नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , HP TET 2026: नवंबर सत्र की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

HP TET 2026: नवंबर सत्र की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने नवंबर 2026 में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार विभिन्न विषयों की TET परीक्षाएं 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

इस बार परीक्षा में जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन-मेडिकल, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और स्पैशल एजुकेटर समेत कुल 10 विषय शामिल हैं।

3 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

TET के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,200 रुपये, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये रखा गया है।

लेट फीस के साथ भी मिलेगा मौका

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इस अवधि में आवेदन करने पर 600 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार 9 से 12 अक्टूबर के बीच किए जा सकेंगे। हालांकि, श्रेणी और उप-श्रेणी में ऑनलाइन बदलाव की सुविधा नहीं होगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर तक व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा।

D.El.Ed की 947 सीटों के लिए काउंसलिंग

इसके अलावा, D.El.Ed सत्र 2026-28 की शेष 947 सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया 15 और 16 सितंबर 2026 को स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, धर्मशाला में होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930