हिमाचल टेट के लिए आवेदन शुरू, 3 अक्तूबर तक नहीं लगेगा विलंब शुल्क
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2026 में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 4 से 8 अक्तूबर के बीच आवेदन करने पर 600 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त देना होगा।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों, पीएचएच श्रेणी को छोड़कर, के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये रखा गया है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
12 अक्तूबर तक कर सकेंगे संशोधन
ऑनलाइन आवेदन में दर्ज जानकारी को संशोधित करने के लिए 9 से 12 अक्तूबर तक अवसर मिलेगा। हालांकि, श्रेणी अथवा उप-श्रेणी में बदलाव के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसके लिए उम्मीदवार को 15 अक्तूबर को धर्मशाला स्थित शिक्षा बोर्ड कार्यालय में स्वयं पहुंचकर आवेदन करना होगा।
22 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
हिमाचल टेट की परीक्षाएं 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी और परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
परीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 22 नवंबर को होगी। इस दिन सुबह की पाली में टेट (आर्ट्स), जबकि शाम की पाली में जेबीटी टेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





