सोलन पुलिस ने हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अंकुश उर्फ भूरा (24), पुत्र रमेश कुमार, निवासी धोबीघाट, कारगिल मोहल्ला, वार्ड नंबर 07, सोलन तथा मंथन भारद्वाज (20), पुत्र सागर भारद्वाज, निवासी वर्मा कॉम्प्लेक्स, लक्कड़ बाजार, सोलन को 5 सितंबर 2026 को हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए चाकू और एक कड़े को बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। वहीं, घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक परीक्षण SFSL की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।
दोनों आरोपियों को 5 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस दोनों आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





