नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन हॉकी क्लब ने मनाया 8वां स्थापना दिवस – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन हॉकी क्लब ने मनाया 8वां स्थापना दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 27 अगस्त 2026: ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों के हॉकी मुकाबले आयोजित किए गए।

अंडर-14 मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी मधु गुप्ता ने किया, जबकि अंडर-17 मैच का शुभारम्भ नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले क्लब के पदाधिकारियों ने शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थापना दिवस का केक काटा।

क्लब अध्यक्ष कैप्टन एस.पी. जगोता ने बताया कि सोलन हॉकी क्लब की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। स्थापना के बाद से क्लब सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क एवं प्रशिक्षित हॉकी प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि क्लब का लक्ष्य हॉकी को प्रदेश में जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा 27 अगस्त से 29 अगस्त तक, राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर अंतर-जिला हॉकी प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें नालागढ़ और सोलन की लड़कों एवं लड़कियों की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्लब की ओर से नगर निगम के सफाई निरीक्षक राहुल और गुरतेज को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, ब्रह्माकुमारी संस्था सोलन के सदस्यों ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश ठाकुर और अधिशाषी अभियंता रवि कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान सहित क्लब पदाधिकारी पंकज गुप्ता, शीला कौशल, कृष्णा ठाकुर, नरेन्द्र चंदेल, सविता शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031