नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन की पंचायत समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन की पंचायत समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी

Oplus_16908288

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन में पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी

सोलन, 24 अगस्त 2026:
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 124 के तहत जिला सोलन के विभिन्न विकास खण्डों में नव निर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पंचायत समितियों के लिए पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है:

  • धर्मपुर पंचायत समिति: सूरज ठाकुर, पुत्र प्रेम चंद, निवासी चमालटू, डाकघर सनावर, तहसील कसौली — अध्यक्ष। हरविन्द्र सिंह, पुत्र महन्त राम, निवासी अम्बोटा, डाकघर टकसाल, तहसील कसौली — उपाध्यक्ष।
  • कण्डाघाट पंचायत समिति: इन्द्रा देवी, पत्नी देवेन्द्र कुमार, निवासी दोची, डाकघर साधुपूल, तहसील कण्डाघाट — अध्यक्ष। ज्ञानचंद, पुत्र तुलसीराम, निवासी शिचड़ा, डाकघर क्वारग, तहसील कण्डाघाट — उपाध्यक्ष।
  • नालागढ़ पंचायत समिति: हरी चन्द, पुत्र सूरत राम, निवासी सरोर, डाकघर मित्तियां, तहसील नालागढ़ — अध्यक्ष। सुखवीर सिंह, पुत्र जगननाथ, निवासी किशनपुरा, तहसील बद्दी — उपाध्यक्ष।
  • सोलन पंचायत समिति: प्रोमिला, निवासी पट्टा बरावरी, तहसील एवं जिला सोलन — अध्यक्ष। गोपाल सिंह, निवासी करियाली, डाकघर धरोट, तहसील एवं जिला सोलन — उपाध्यक्ष।
  • पट्टा पंचायत समिति: अशोक कुमार, पुत्र पहु लाल, निवासी धर्मपुर, तहसील बद्दी — अध्यक्ष। ओम प्रकाश ठाकुर, पुत्र राम दास, निवासी बरागु, तहसील कसौली — उपाध्यक्ष।
  • कुनिहार पंचायत समिति: मनप्रीत वर्मा, पत्नी हेमंत, निवासी कोठी कुनाल, डाकघर पलानिया, तहसील अर्की — अध्यक्ष। जयदेव, पुत्र कांशी राम, निवासी हरड़ा, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की — उपाध्यक्ष।

इस अधिसूचना के साथ जिला सोलन की सभी संबंधित पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के नाम आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिए गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031