मंडी में डंगे से गिरकर 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मंडी में डंगे से गिरकर 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाके में पसरा मातम
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को एक दुखद हादसे में 57 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। सरकाघाट क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत गुमहु के कलखर चौक के पास हुई। मृतक की पहचान गोविंद राम (57), पुत्र स्वर्गीय जोधू राम, निवासी गांव बैरा, तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर गोविंद राम कलखर चौक के समीप बस का इंतजार कर रहे थे। ठंड से बचने के लिए वह सड़क किनारे बने डंगे पर बैठ गए। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





